सेवली नगर निगम का जल विभाग गुरुवार को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक वार्ड 7 में पानी की सप्लाई बंद रखेगा। पुराने बस स्टैंड के पास लीक हो रही मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत होगी।
अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन रोड, नेहरू कॉलोनी और मिल गेट रूट पर तीन टैंकर चलेंगे। अतिरिक्त टैंकर के लिए वार्ड कार्यालय में फ़ोन किया जा सकता है।
शाम तक सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है। विभाग ने लोगों से बुधवार रात पानी भरकर रखने को कहा है।







टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ